LDC Vacancy
एलडीसी के पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 3 अक्टूबर
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
- एलडीसी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 130 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती अशैक्षणिक एवं विषय वस्तु विशेषज्ञों के पदों पर निकाली गई है।
-
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। एलडीसी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 अक्टूबर 2023 से शुरू हो गए हैं। जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2023 को शाम 5:00 बजे तक रखी गई है। इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी एवं डॉक्यूमेंट विश्वविद्यालय को 20 दिसंबर 2023 तक भेजने होंगे।
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि यूनिवर्सिटी भर्ती 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 130 पदों के लिए जारी किया गया है। इसमें अशैक्षणिक पद 104 और विषय वस्तु विशेषज्ञ के 26 पद रखे गए हैं। इस भर्ती में पदों की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
अशैक्षणिक पद
- उप कुल सचिव: 1
- लेखाधिकारी: 1
- सहायक कुल सचिव: 2
- सहायक अभियन्ता (सिविल): 1
- कोच: 1
- तकनीकी सहायक/ फार्म मैनेजर (कृषि): 23
- प्रयोगशाला सहायक: 12
- कृषि पर्यवेक्षक: 4
- लिपिक ग्रेड- द्वितीय: 33
- आशुलिपिक ग्रेड- तृतीय (अंगेजी): 9
- वाहन चालक: 2
- प्रोग्राम सहायक ( कम्प्यूटर ): 7
- प्रोग्राम सहायक (लैब टेक्नीशियन): 7
- जुनियर इन्जिनियर (सिविल): 1
विषय वस्तु विशेषज्ञ
- एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड कम्युनिकेशन: 5
- एग्रोनॉमी: 4
- एनिमल प्रोडेक्शन: 5
- हॉर्टिकल्चर: 4
- प्लांट प्रोटक्शन प्लांट पैथोलॉजी एंटोंमोलॉजी: 5
- होम साईन्स ऐक्सटेंशन एजुकेशन: 3
-
उप सचिव पद हेतु आवेदन शुल्क:
- सामान्य वर्ग एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु: 1200 रुपए
- राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आवेदक हेतु: 800 रुपए
- विशेष योग्यजन, राजस्थान की अनुसूचित जाति/ जनजाति तथा जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, के आवेदक हेतु: 600 रुपए
शेष अशैक्षणिक पदों (क्रम संख्या 2 से 14) हेतु आवेदन शुल्क:
- सामान्य वर्ग एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु: 800 रुपए
- राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आवेदक हेतु: 600 रुपए
- विशेष योग्यजन, राजस्थान की अनुसूचित जाति/ जनजाति तथा जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, के आवेदक हेतु: 400 रुपए
विषय वस्तु विशेषज्ञ पदों हेतु आवेदन शुल्क:
- सामान्य वर्ग एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु: 1500 रुपये
- राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आवेदक हेतु: 1000 रुपये
- विशेष योग्यजन, राजस्थान की अनुसूचित जाति/ जनजाति तथा जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, के आवेदक हेतु: 750 रुपये
-
एलडीसी पद हेतु अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए और आरएससीआईटी या समकक्ष डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि अन्य पदों की शैक्षणिक योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।
-
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि यूनिवर्सिटी भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 6 नवंबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
-



Post Comment