बॉलीवुड के सितारे सुशांत सिंह ने की आत्महत्या

बॉलीवुड से एक और बुरी खबर 

poster बॉलीवुड के सितारे सुशांत सिंह ने  की आत्महत्या


मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्‍होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 34 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्‍यों की, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। 8 जून को सुशांत की मैनेजर दिशा सलियन ने भी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था।

सुशांत ने बतौर बैकअप डांसर करियर शुरू किया था। टीवी पर उनका पहला सीरियल बालाजी टेलीफिल्म्स का ‘किस देश में है मेरा दिल’ था। इसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था। इसके बाद ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से उन्हें शोहरत मिली। वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए। वे आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ड्राइव में नजर आए थे। उन्होंने जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता से एक्टिंग की शुरुआत की थी।